बेरोजगारी, हिंदू-मुसलमान पर PM की टिप्पणी पर बरसी प्रियंका, कहा PM ये कैसी-कैसी बातें कह रहे हैं?
प्रियंका गांधी ने कहा इस चुनाव में जनता खुद चुनाव लड़ रही है. जनता ने अपने मुद्दों पर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है. बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई ने मोदी सरकार की पोल खोल दी है.
ADVERTISEMENT

Priyanka Gandhi on PM Modi: देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों की ओर से जमकर वार-पलटवार देखने को मिल रहा है. राहुल गांधी के यूपी के रायबरेली से नामांकन दाखिल करने के बाद से तो पूरा माहौल गरम हो गया है. राहुल गांधी जीत दिलाने के लिए बहन प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी में डेरा डाले हुए हैं. इसी बीच न्यूजतक ने प्रियंका गांधी से खास बातचीत की है. आइए आपको बताते हैं क्या कहा उन्होंने.