Angel Chakma : त्रिपुरा के ऐंजल चकमा की हत्या का एक आरोपी मणिपुर का निवासी, पुलिस ने हेट स्पीच से किया इनकार
Angel Chakma: देहरादून के सेलाकुई में त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की चाकू से हमला कर हत्या किए जाने का मामला देशभर में चर्चा में है. आरोप है कि कथित नस्लीय टिप्पणी के विरोध करने पर ऐंजल की हत्या कर दी गई थी. लेकिन अब इस मामले में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं, जिसने मामले को और भी गंभीर बना दिया है.
ADVERTISEMENT

Angel Chakma murder case
Angel Chakma murder case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जिले से हाल ही में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. आरोप है कि सेलाकुई इलाके में कुछ युवकों ने त्रिपुरा निवासी ऐंजल चकमा पर पहले कथित नस्लीय टिप्पणी की. ऐंजल ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में ऐंजल गंभीर रूप से घायल हो गया और 17 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 26 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.