राजशेखर रेड्डी का सपना था राहुल गांधी को PM बनते देखना! बेटी शर्मिला ने बताया कब होगा पूरा

शर्मिला रेड्डी ने सोमवार को कहा कि 2029 में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखने के सपने सच होगा. उन्होंने कहा कि मेरे पिता राहुल गांधी को देख के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते थे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Sharmila Reddy on Rahul Gandhi: आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी ने सोमवार को अपने पिता दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी की जयंती पर कहा कि 2029 में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखने के सपने सच होगा. उन्होंने कहा कि मेरे पिता राहुल गांधी को देख के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते थे लेकिन उनकी असामायिक मृत्यु से पहले वो ऐसा होता देख नहीं पाए. मैं उनके सपनो को साकार करने की पूरी कोशिश करूंगी. शर्मिला रेड्डी ने गुंटूर जिले के मंगलगिरि में एक सम्मेलन के दौरान ये सब बातें कहीं. शर्मिला रेड्डी अपने पिता की 75वीं जयंती मना रही थीं.