भारी मन से ले रहा फैसला… मनी लॉन्ड्रिंग, ED पर सुनवाई करते हुए जस्टिस कौल ने क्यों कहा ऐसा?
देश में इस वक्त इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) की छापेमारी के चर्चे हैं. विपक्ष का आरोप है कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ED और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) को अपने हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है.
ADVERTISEMENT

जस्टिस संजय किशन कौल ने पीएमएलए के तहत ईडी की कार्रवाई को दूसरी बेंच को सौंपने का फैसला सुनाया है.
Supreme Court on PMLA & ED: देश में इस वक्त इंफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ED) की छापेमारी के चर्चे हैं. विपक्ष का आरोप है कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ED और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) को अपने हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है. इस बीच PMLA के तहत गिरफ्तारी और प्रॉपर्टी कुर्क करने की ED की शक्तियों को बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार करने की याचिका पर सुनवाई चल रही है. अब इस सुनवाई को आठ सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है. यह फैसला सुनाते हुए तीन जजों की बेंच में मौजूद जस्टिस संजय किशन कौल ने कुछ ऐसी टिप्पणी की है, जिसकी अब चर्चा हो रही है.