Shesh Bharat: मिल्की ब्यूटी से मैसूर सोप तक, तमन्ना भाटिया के नाम पर कर्नाटक में क्यों मचा बवाल?

Shesh Bharat: मैसूर संदल सोप को तमन्ना भाटिया का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर कर्नाटक में विवाद खड़ा हो गया है. विपक्ष इसे कन्नड़ अस्मिता से जोड़ रहा है, जबकि सरकार ग्लोबल ब्रांडिंग का तर्क दे रही है. मामला अब सियासी बहस बन चुका है.

ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat
google news

Shesh Bharat: दक्षिण से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं 'मिल्की ब्यूटी' तमन्ना भाटिया इन दिनों किसी फिल्म नहीं, बल्कि एक साबुन को लेकर चर्चा में हैं. 100 साल से ज्यादा पुराने और कर्नाटक की पहचान माने जाने वाले मैसूर संदल सोप के विज्ञापन से उनका नाम जुड़ते ही सियासी और भाषाई विवाद शुरू हो गया है.