सीएम हिमंत सरमा के कथित 'पॉइंट-ब्लैंक शॉट' वाले वीडियो पर एक्शन, BJP ने सोशल मीडिया को-कन्वीनर को किया बाहर
असम बीजेपी के एक्स हैंडल से शेयर पॉइंट-ब्लैंक शॉट वीडियो पर सियासी बवाल बढ़ गया है. पार्टी ने जिम्मेदार सोशल मीडिया को-कन्वीनर को हटा दिया है. मामले में कांग्रेस और AIMIM की शिकायतों के बाद FIR दर्ज की गई थी. हीं, सीएम हिमंत ने कहा कि उन्हें इस वीडियो के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी.
ADVERTISEMENT

Assam BJP AI Video Controversy
असम बीजेपी के ऑफिशियल एक्स हैंडल से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की 'पॉइंट-ब्लैंक शॉट' वाली वीडियो को लेकर अब बड़ा एक्शन हो गया है. इस मामले में BJP ने अपने सोशल मीडिया को-कन्वीनर रॉन विकास गौरव को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. गौरव को असम BJP के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विवादित AI से बना वीडियो अपलोड करने के लिए जिम्मेदार बताया गया है.