तेलंगाना चुनाव: सर्वे में पिछड़ते नजर आए KCR ने इस मामले में बाजी मारी, क्या बचा पाएंगे CM की कुर्सी?
तेलंगाना चुनाव 2023ः चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद पांच राज्यों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. पांच राज्यों में एक तेलंगाना भी है…
ADVERTISEMENT

सर्वे के बीच कांग्रेस और बीजेपी दोनों को पटखनी देते नजर आ रहे केसीआर
तेलंगाना चुनाव 2023ः चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद पांच राज्यों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. पांच राज्यों में एक तेलंगाना भी है जहां 30 नवंबर को चुनाव होने है. तेलंगाना के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के नतीजे एकसाथ 3 दिसंबर को आएंगे. 2014 में जब तेलंगाना राज्य का गठन हुआ था तभी से के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS पहले TRS) सत्ता में है. पर तेलंगाना के हालिया सर्वे इशारा कर रहे हैं कि इसबार केसीआर के लिए राह आसान नहीं है. कांग्रेस से तगड़ी चुनौती है. इसी बीच केसीआर ने एक अर्ली मूव चला है.