मध्य प्रदेश चुनाव के लिए वोटिंग, देख लीजिए कांग्रेस-BJP का कैसा है हाल
चुनाव पूर्व हुए सर्वे में प्रदेश में इस बार कांग्रेस की स्थिति मजबूत बताई गई है. तीन नवंबर को आए ABP C-Voter के सर्वे में प्रदेश की 230 सीटों में से कांग्रेस को 118-130 सीटें मिलने का अनुमान है
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश चुनाव
MP Election: मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है. राज्य में 64,626 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. प्रदेश के 2433 उम्मीदवारों की किस्मत आज EVM में कैद हो जाएगी. चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है. दोनों पार्टियों के अपने अलग-अलग दावे है. बीजेपी योजनाओं के दम पर तो कांग्रेस, बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अपने पक्ष को मजबूत करने में लगी हुई है.