राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन? इस सवाल पर उलझी BJP और इस बीच वसुंधरा राजे पहुंच गईं दिल्ली

वसुंधरा राजे सूबे की दो बार सीएम रह चुकी हैं. फिर भी बीजेपी ने पूरे चुनाव में राजे को साइड्लाइन किया और किसी भी नेता को आगे न करते हुए पीएम मोदी और कमल के निशान पर चुनाव लड़ा. नतीजों ने पार्टी की इस रणनीति को सफल साबित भी किया.

ADVERTISEMENT

Vasundhara Raje, Rajasthan Election Result,
Vasundhara Raje, Rajasthan Election Result,
Google CTA

Who will become the Chief Minister of Rajasthan?: दिल्ली में इस वक्त राजस्थान की सियासत का शोर मचा हुआ है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राजस्थान के संग मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव जीत लिया है, लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब अबतक नहीं मिला है. खासकर राजस्थान का मामला कुछ ज्यादा फंसा नजर आ रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इन तीनों राज्यों में सीएम के लिए नया चेहरा देने की तैयारी है. पर क्या वसुंधरा राजे राजस्थान में इसके लिए मान जाएंगी? फिलहाल जब इस चिंता से बीजेपी जूझ रही है, तो वसुंधरा राजे दिल्ली पहुंच गई हैं.