MP, राजस्थान में कद्दावर नेता क्यों नहीं बने CM? गृह मंत्री शाह ने पीएम मोदी के उदाहरण से समझाया

एजेंडा आजतक में गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है. ‘जीत की गारंटी’ टॉपिक पर बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि शायद ही किसी नेता में ये तीन खूबियां देखने को मिलें,

ADVERTISEMENT

Amit Shah in Agenda Aaj Tak
Amit Shah in Agenda Aaj Tak
google news

Amit Shah in Agenda AAJ TAK: पांच राज्यों के चुनाव में तीन में जीत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीएम सिलेक्शन ने सबको चौंकाया है. शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे सिंधिया और रमन सिंह जैसे कद्दावर नेता मुख्यमंत्री नहीं बन पाए. इसे लेकर तमाम चर्चाएं और सवाल हैं. इस बीच एजेंडा आजतक कार्यक्रम में आए गृह मंत्री अमित शाह ने इसपर और दूसरे मुद्दों पर विस्तार से बात की है.