कर्नाटक में डीके शिवकुमार जैसे दो डिप्टी CM के पद और बनेंगे? ये नया सियासी ड्रामा क्या है

डीके शिव कुमार आजकल थोड़े प्रेशर में जरूर हैं. एक प्रेशर ये है कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 28 सीटें जिताना, दूसरा पार्टी के अंदर वाले ग्रुप का, और तीसरा उनके खिलाफ चल रही केन्द्रीय एजेंसीयों की जांच के तेज होने का.

ADVERTISEMENT

Karnataka Congress
Karnataka Congress
Google CTA

Karnataka Congress Govt: आम तौर पर बड़े बहुमत से सरकार बनने के बाद राजनीति शांत रहती है, लेकिन कर्नाटक के मामले में ऐसा बिलकुल नहीं है. एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ में कांग्रेस की हार के बाद कर्नाटक में हलचल और तेज है. कर्नाटक में डीके शिव कुमार सीएम भले न बने हों लेकिन उनको लेकर राजनीति गर्म है. इसी गर्म राजनीति से निकला है कर्नाटक में डीके शिव कुमार जैसे और दो और डिप्टी सीएम बनाने का आइडिया.