Barmer: रविंद्र सिंह भाटी के करीबी से हुई मारपीट! पुलिसकर्मियों को मिली बड़ी सजा

राजस्थान के बाड़मेर में 4 पुलिसकर्मियों को एक युवक को हिरासत में लेकर मारपीट करना इतना महंगा पड़ गया कि अब इन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान के बाड़मेर (Barmer News) में 4 पुलिसकर्मियों को एक युवक को हिरासत में लेकर मारपीट करना इतना महंगा पड़ गया कि अब इन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. बाड़मेर एसपी नरेंद्रसिंह मीना के संज्ञान में आने के बाद चारों पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं. वहीं, मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है. इस पूरे मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ा क्योंकि युवक कोई और नहीं निर्दलीय विधायक रविंद्रसिंह भाटी के कार्यालय का कार्मिक है.