पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पत्नी-बेटे के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, करोड़ों रुपये के हीरे-जवाहरात चोरी करने का है आरोप
राजस्थान के भरतपुर में पूर्व राजपरिवार के सदस्यों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है.
ADVERTISEMENT

Maharaja Vishvendra Singh
राजस्थान के भरतपुर में पूर्व राजपरिवार (bharatpur royal family) के सदस्यों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. शुक्रवार को इस मामले ने अलग मोड ले लिया. पूर्व राजपरिवार के सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह (former minister vishvendra singh) ने अपनी पत्नी दिव्या सिंह और पुत्र अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ शहर के मथुरा गेट थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है.