जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG ट्रक में भीषण विस्फोट, 10 KM तक गूंजे धमाके; कई वाहन राख

जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू के पास मंगलवार रात 10 बजे के करीब LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक में ट्रेलर की टक्कर के बाद भीषण विस्फोट हो गया. धमाकों की आवाज़ 10 किलोमीटर तक गूंजी, जिससे 7 गाड़ियां जलकर राख हो गईं.

ADVERTISEMENT

 Jaipur LPG Blast
Jaipur LPG Blast
Google CTA

जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात करीब 10 बजे भयानक हादसा हो गया. जहां LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते ट्रक में विस्फोट हो गया और आग की लपटें आसमान छूने लगीं. इसके बाद सिलेंडरों के धमाकों का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि एक के बाद एक धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई देने लगी.