Anta assembly bypoll: नरेश मीणा ने अंता उपचुनाव में ठोंक दी ताल, किस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव, खुद बता दिया

नरेश मीणा ने साफ किया कि वे अंता से चुनाव लड़ेंगे. यदि कांग्रेस से टिकट मिलता है तो ठीक वरना वो निर्दलीय ताल ठोंक सकते हैं. इस सीट पर बीजेपी प्रभु लाल सैनी उम्मीदवार हो सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Naresh Meena Anta bypoll, Naresh Meena contesting Anta, Anta Assembly by-election Naresh Meena, Naresh Meena vs BJP Anta, Naresh Meena demand Congress ticket
राजस्थान के अंता सीट पर नरेश मीणा ने ठोंकी ताल.
Google CTA

राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव में नरेश मीणा ने ताल ठोंक दी है. अंता में 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को नतीजे आएंगे. इस बार अंता का चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है. इस संबंध में जब राजस्थान तक ने नरेशा मीणा से बात की तो उन्होंने कहा- 'मैंने चुनाव की घोषणा कर दी है. मैं अंता से चुनाव लड़ रहा हूं. 14 अक्टूबर को मैं अपना नामांकन फॉर्म भरूंगा.'