प्रेमिका की हो गई थी शादी...नाराज युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर जाे किया वीडियो हो गया वायरल

राजस्थान के भीलवाड़ा में प्रेमिका की शादी से नाराज युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़ गया. इसके बाद उसने यहां से खूब हंगामा किया. हालांकि गनीमत रही कि पुलिस ने समय रहते समझा-बुझाकर युवक को नीचे उतार दिया. अब युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ADVERTISEMENT

love marriage protest
भीलवाड़ा में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
Google CTA

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका की शादी किसी और से तय होने की वजह से नाराज हो गया. इसके बाद युवक लव मैरिज की मांग को लेकर एक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया. यहां युवक ने खूब हंगाम किया. युवक को ऐसा करते देख मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा और उसे थाने ले गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और युवक का वीडियो साेशल मीडिया पर हो गया.