Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कड़ाके की ठंड की विदाई, 24 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम? जानें गर्मी का नया अपडेट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही सर्दी की विदाई हो गई है और 24 फरवरी को बाड़मेर व जैसलमेर जैसे जिलों में पारा 33°C के पार जा सकता है.

राजस्थान
राजस्थान
social share
google news

राजस्थान में कड़ाके की ठंड की विदाई के साथ ही अब प्रदेश में सूरज के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है.

24 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

24 फरवरी को राजस्थान के ज्यादातर जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में कोई नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिसके कारण हवाओं की दिशा बदल गई है और सर्दी से पूरी तरह राहत मिल चुकी है.

  • गर्मी का असर: बाड़मेर, जोधपुर, जालौर और फलौदी जैसे पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन का तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 
  • गुलाबी ठंड की विदाई: सुबह और शाम के समय रहने वाली हल्की ठंड भी अब धीरे-धीरे गायब हो रही है। अधिकांश शहरों में रात का न्यूनतम तापमान भी 11 से 18 डिग्री के बीच पहुंच गया है. 
  • प्रमुख शहरों का हाल: राजधानी जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में तेज धूप खिलेगी, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास होगा. 

आने वाले सप्ताह का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टमों का फिलहाल राजस्थान पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा, जिससे मौसम सुस्त और गर्म बना रहेगा.

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ें: टोंक में कंबल बांटने गए पूर्व BJP सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने धर्म विशेष की महिला को भगाकर बताई ये वजह, Video वायरल

    follow on google news