मन भर गया, पुलिस के पास छोड़ गए! 14 दिन से अगवा जोधपुर की लड़की, राजस्थान से गुजरात तक गैंगरेप!
जोधपुर में 25 दिसंबर से अगवा युवती के साथ दो युवकों ने गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग शहरों में ले जाकर 14 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया. जब मुख्य आरोपी युवती को थाने छोड़ने पहुँचा, तो गुस्साए परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई करते हुए उसके हाथ-पैर तोड़ दिए और उसकी नाक काट ली, जिसके बाद पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

जोधपुर में गैंगरेप का मामला आया सामने
राजस्थान के जोधपुर में एक युवती को 14 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया. आरोपियों ने पीड़िता को न केवल राजस्थान के अलग-अलग शहरों, बल्कि गुजरात तक ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया. 25 दिसंबर को अगवा हुई यह बेटी जब 14 दिन बाद वापस लौटी, तो उसने अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया.
