राजस्थान में भी है एक स्विट्जरलैंड! खूबसूरती देख दंग रह जाएंगे आप, यहां जानें किस मौसम में जाएं घूमने?

मार्बल के पाउडर और वेस्ट मटेरियल से तैयार किया गया राजस्थान का मिनी स्विटजरलैंड स्थानीय लोगों के साथ-साथ देसी-विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Kishangarh dumping yard: राजस्थान अपनी अनोखी सांस्कृतिक विरासत और धरोहर के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. यहां के सुंदर किले, प्राचीन मंदिर और रेत के टीलों के बारे में तो आप ने सुना ही होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां रेत के पहाड़ों के साथ-साथ बर्फ के पहाड़ भी पाए जाते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं राजस्थान (rajasthan news) के अजमेर जिले के किशनगढ़ शहर में बने “किशनगढ़ डंपिंग यार्ड” की. इसे राजस्थान का मिनी स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland) कहा जाता है.