बैरिकेडिंग तोड़ा, महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ी...बाड़मेर में किसानों का गुस्सा फूटा, उचित मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे किया जाम
Rajasthan farmer protest: राजस्थान के बाड़मेर में 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन को लेकर किसानों का आंदोलन उग्र हो गया है. उचित मुआवजे की मांग कर रहे किसानों को पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोका तो महिलाएं बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गईं. हाईवे जाम, पुलिस से झड़प और वायरल वीडियो ने पूरे मामले को गरमा दिया.
ADVERTISEMENT

Barmer Kisan Andolan
Barmer Kisan Andolan: राजस्थान के बाड़मेर जिले में किसानों का आंदोलन अब और उग्र होता जा रहा है. सोमवार को बायतु विधानसभा क्षेत्र में उचित मुआवजे की मांग को लेकर कुछ किसान जिला कलेक्टर कार्यालय की तरफ बढ़ रहे थे. इस दाैरान पुलिस ने उन्हें निंबानियों की ढाणी टोल प्लाजा पर रोका दिया. लेकिन मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं. स्थिति तक बेकाबू हो गई जब ये महिलाए पुलिस की बैरिकेडिंग को को हटाकर पैदल ही बाड़मेर की तरफ बढ़ने लगी. इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच जमकर धक्का मुक्की और तीखी झड़प हुई. इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.