फिल्म स्पेशल-26 के अनुपम खेर वाले अंदाज में इनकम टैक्स का छापा, फेक अधिकारी का चौकाने वाला खुलासा, आरोपी लड़ चुका है विधानसभा चुनाव

राजस्थान के युवक ने सूरत में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बन टेक्सटाइल व्यापारी से 30 लाख की वसूली की कोशिश की. पुलिस ने फिल्म 'स्पेशल 26' स्टाइल वाली ठगी का भंडाफोड़ कर दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
आरोपी पुलिस हिरासत में.
Google CTA

गुजरात के सूरत में एक टेक्सटाइल व्यापारी की दुकान पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब इनकम टैक्स का छापा पड़ गया. सफेद शर्ट, सफेद पैंट, काले चमचमाते जूते और ब्रांडेड चश्मे में आया अधिकारी इनकम टैक्स की फाइलें लेकर व्यापारी के पास पहुंचा. पहुंचते ही जोर-जोर चिल्लाने और फाइलें काउंटर पर पटकने लगा. शायद उसने अक्षय कुमार और अनुपम खेर और मनोज वाजपेयी अभिनित फिल्म स्पेशल-26 देखी हो. व्यापारी और उनके कर्मचारी हड़बड़ा गए. लाखों रुपए देने के लिए राजी भी हो गए. तभी एक ऐसा ट्विस्ट हुआ कि कथित आयकर अधिकारी खुद पुलिस के चंगुल में फंस गए और उनका खुलासा हो गया.