Rajasthan Weather Update: बाड़मेर सबसे गर्म, जयपुर में भी बदला मिजाज, 11 फरवरी को राजस्थान के मौसम में होने वाला है बड़ा फेरबदल
Rajasthan Weather 11 February: राजस्थान में सर्दी अब विदाई की ओर है और दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ गर्मी ने दस्तक दे दी है. 11 फरवरी को बाड़मेर और जैसलमेर जैसे इलाकों में पारा 30 डिग्री के पार जा सकता है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब कड़ाके की ठंड का दौर खत्म होता नजर आ रहा है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. रेगिस्तानी इलाकों में दिन का पारा चढ़ने लगा है जो इस बात का साफ संकेत है कि अब गुलाबी नगरी सहित पूरा राजस्थान गर्मी की ओर बढ़ रहा है.
11 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?
आज यानी 11 फरवरी को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने वाला है. बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर जैसे पश्चिमी जिलों में दिन का तापमान 30°C से 32°C के बीच रहने की संभावना है. हालांकि, सुबह और शाम के समय अभी भी हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है, लेकिन दोपहर की तेज धूप अब लोगों को पसीने छुड़ाने के लिए तैयार है.
इन जिलों में बढ़ेगी तपिशa
पिछले 24 घंटों में बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां तापमान 32.6°C तक जा पहुंचा. 11 फरवरी को भी बाड़मेर, जालौर और पाली में गर्मी का असर ज्यादा दिखेगा. वहीं, जयपुर, अजमेर और बीकानेर में अधिकतम तापमान 28°C से 29°C के आसपास रहने का अनुमान है.
यह भी पढ़ें...
क्या हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 11 फरवरी के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो सकता है. इसके असर से पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. हालांकि, भारी बारिश या ओलावृष्टि जैसी कोई चेतावनी फिलहाल नहीं है.
मौसम में आ रहे इस उतार-चढ़ाव (दिन में गर्मी और रात में ठंड) की वजह से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. डॉक्टरों की सलाह है कि इस बदलते मौसम में खान-पान का खास ध्यान रखें.










