पाली: पति के दोस्त पर पत्नी का आया दिल, फिर रची खौफनाक साजिश, जमीन चीरकर ऐसे बाहर निकली सच्चाई

पुलिस की जांच रिश्तों में धोखा और कत्ल की पूरी कहानी तक जब पहुंची तब जांच टीम सोजत सिटी इलाके के कमलेश कलाल के घर पहुंची. यहां कमलेश की पत्नी सुकिया देवी गायब थी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

राजस्थान के पाली में एक ऐसी घटना घट गई जिसने सभी को चौंका कर रख दिया. जिले के सोजत सिटी में चरवाहे को जमीन के भीतर से घुटना और अंगुलियां बाहर निकली दिखाई दी. उसने फौरन पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गड्‌ढे को खुदवाया तो उसमें से शव बाहर निकाला. अब पुलिस इस बात की जांच में जुट गई कि शव किसका है.