Rajasthan में 10वीं-12वीं ओपन बोर्ड परीक्षा होगी ऑन डिमांड! 19 साल बाद बदलाव की तैयारी
राजस्थान में 2005 से स्टेट ओपन स्कूल की शुरुआत की गई थी. जिसके बाद इसकी परीक्षा अब तक साल में दो बार आयोजित हो रही थी. एक परीक्षा मार्च से मई और दूसरी परीक्षा अक्टूबर और नवंबर के बीच होती थी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: विशाल शर्मा, राजस्थान तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल अब 10वीं -12वीं की परीक्षा ऑन डिमांड कराने की तैयारी में.
इसके लिए सॉफ्टवेयर में होने जा रहा बदलाव, ऐसा करने वाला राजस्थान पहला राज्य.
राजस्थान (Rajasthan 10th 12th board RBSE) में पिछले 19 सालों से चले आ रहे ओपन बोर्ड परीक्षा के नियमों में बदलाव के संकेत मिले हैं. जहां स्टेट ओपन बोर्ड की परीक्षा साल में दो बार होता था, वहीं अब ये परीक्षा हर महीने हो सकती है. मंगलवार को स्टेट ओपन बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी करने के दौरान शिक्षा निदेशालय के निदेशक आशीष मोदी ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की मौजूदगी में बोर्ड परीक्षा ऑन डिमांड कराने को लेकर संकेत दिए हैं.