उन्नाव: 2 आशिक और एक महिला! फिर निकाह को लेकर हुए विवाद तो मुस्कान के साथ हुआ खौफनाक खेल
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रिश्तों की खौफनाक तस्वीर सामने आई है. पति से अलग रह रही महिला ने जब अपने दो प्रेमियों से निकाह की बात की तो वही उसके कातिल बन बैठे. इसके बाद उसकी जली हुई लाश मिली. पुलिस ने जब CCTV फुटेज चेक की तो पूरी कहानी सामने आ गई.
ADVERTISEMENT

UP Crime News (सांकेतिक तस्वीर)
Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां अपने पति से अलग रह रही महिला को उसके दो प्रेमियों से निकाह की बात करना भारी पड़ गया. कल तक जिन्हें महिला अपना हमसफर बनाने के सपने देखती थी. उन्होंने ही उसे मौत के घाट उतार दिया. 17 दिसंबर को पुलिस को डरपास के पास से पुलिस को उसकी जली हुई लाश मिली. मामले में पुलिस ने जांच की और सीसीटीवी फुटेज चेक किया तब जाकर इस हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है. इस दौरान जांच में पता चला है कि युवती की हत्या उसके ही दोनों प्रेमियों ने ही मिलकर की थी.