Rajasthan: शैडो कैबिनेट के जरिए भजनलाल सरकार को घेरेगी कांग्रेस, ये नेता हो सकते हैं शामिल

भजनलाल सरकार के फैसलों पर पैनी नजर रखने के लिए कांग्रेस शैडो कैबिनेट (shadow cabinet) का गठन करेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sharma) ने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार की कई योजनाओं को बंद कर दिया है. इनमें नये बनाये गए जिले, अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी स्कूल, नए खोले गए कॉलेज, चिरंजीवी योजना, अन्नपूर्णा किट और स्मार्ट फोन योजना जैसी कई योजनाएं शामिल हैं. ऐसे में कांग्रेस इन योजनाओं को बंद करने पर भजनलाल सरकार पर लगातार हमलावर है.