राजस्थान में सियासी उलटफेर, 23 महीने बाद पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत मालवीया की कांग्रेस में वापसी!
Mahendra Singh Malviya: राजस्थान के दिग्गज आदिवासी नेता महेन्द्रजीत सिंह मालवीया 23 महीने बाद कांग्रेस में जल्द ही औपचारिक रूप से शामिल हो सकते हैं और इसके लिए भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है.
ADVERTISEMENT

Mahendra Singh Malviya
Mahendra Singh Malviya: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. करीब 23 महीने पहले कांग्रेस को अलविदा कह कर BJP में शामिल हुए दिग्गज नेता महेंद्र सिंह मालवीय अब वापस कांग्रेस में लौट रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, मालवीय ने कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात कर ली है और जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम के जरिए उनकी औपचारिक वापसी होने वाली है.
