Rajasthan: बालोतरा हाईवे पर ट्रेलर-स्कॉर्पियो की टक्कर से 4 दोस्त जिंदा जले, कलेक्टर ने घटना पर क्या कहा?
जैसलमेर बस अग्निकांड के बाद राजस्थान में एक और भीषण सड़क हादसा हुआ है. बालोतरा के सिणधरी हाईवे पर ट्रेलर और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई.
ADVERTISEMENT

rajasthan
Rajasthan News: राजस्थान में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जैसलमेर बस अग्निकांड का दर्द अभी लोगों के दिलों में ताजा ही था कि बालोतरा जिले के सिणधरी इलाके में एक और भयानक हादसा हो गया. यहां मेगा हाईवे पर ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई. इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार पांच दोस्तों में से चार की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया है. उसका इलाज चल रहा है.