राजस्थान: पशु परिचर भर्ती में घोटाले का खुलासा! छठी पारी में 73% सिलेक्शन, पहली पारी में शून्य!

RSMSSB Pashu Parichar Scam: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की हालिया पशु परिचर भर्ती परीक्षा में बड़ा विवाद सामने आया है. एक शिक्षक संतोष विश्नोई ने दावा किया है कि पशु परिचर भर्ती परीक्षा के परिणामों में भारी गड़बड़ी हुई है.

ADVERTISEMENT

 Pashu Parichar Result Scam
Pashu Parichar Result Scam
Google CTA

RSMSSB Pashu Parichar Scam: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की हालिया पशु परिचर भर्ती परीक्षा में बड़ा विवाद सामने आया है. एक शिक्षक संतोष विश्नोई ने दावा किया है कि पशु परिचर भर्ती परीक्षा के परिणामों में भारी गड़बड़ी हुई है. उनके मुताबिक, टॉप 1000 छात्रों में कुल 6 पारियों में से सिर्फ छठी पारी में 73% उम्मीदवारों का चयन हुआ, जबकि पहली और चौथी पारी में एक भी उम्मीदवार पास नहीं हुआ. इस खुलासे के बाद संतोष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद उन्हें दिनभर पुलिस थाने में रखा गया. जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या सच बोलना अब अपराध है?