Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बदला मौसम, जयपुर, कोटा समेत इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टी का अलर्ट
Rajasthan Weather Today: मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार पारा गिरने से प्रदेश में ठंड (Rajasthan Cold Weather News) का असर देखने को मिला. बारिश के बाद दो दिन में पारा लुढ़क गया.

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम (Rain in Rajasthan) ने करवट ले ली है. शनिवार शाम को प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश (Rajasthan Weather Forecast) के साथ ओलावृष्टी देखने को मिली. वहीं जालोर में एक 17 वर्षीय युवती की बिजली गिरने से मौत हो गई. इसके अलावा कुछ जगह पर पशुओं पर भी बिजली गिरने की जानकारी सामने आई. पारा गिरने से प्रदेश में ठंड (Rajasthan Cold Weather News) का असर देखने को मिला. बारिश के बाद दो दिन में पारा लुढ़क गया.
शनिवार को प्रदेश में मतदान के बाद बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर और जोधपुर के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे. वहीं पाली, हनुमानगढ़, जोधपुर, बांसवाड़ा, बीकानेर और गंगानगर के कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिली.
इसलिए बदला मौसम
मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है. इसके साथ ही अरब सागर से एक ट्रफ लाइन भी आ रही है, जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. जिससे आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है. जिसके चलते प्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें...
आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में बारिश की संभावना है. जोधपुर और उदयपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा यहां ओलावृष्टि और मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी जयपुर में बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. आज जयपुर, भरतपुर,अजमेर, कोटा संभाग में बारिश हो सकती है.










