Bihar Weather Update: बिहार में पलट गया मौसम का मिजाज! जानिए 24 फरवरी को कैसा रहेगा पूरे राज्य का हाल

Bihar Weather Today: 24 फरवरी को बिहार में मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है. दिन में धूप खिली रहेगी, जिससे हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और शाम में हल्की ठंडक बनी रहेगी. वहीं अगले 3-4 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. जानें पटना, भागलपुर समेत सभी जिलों का ताजा मौसम पूर्वानुमान.

Bihar weather update
Bihar weather update
social share
google news

फरवरी के अंतिम दिनों में बिहार का मौसम एक बार फिर पलटते हुए दिखाई दे रहा है. महीने के शुरुआत में जिस प्रकार से घना कोहरा और हवाओं ने राज्य में कनकनी वाली ठंड फैला रखी थी, अब वह विदाई की ओर है. बीते कुछ दिनों से ही दिन के समय में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक आज यानी 24 फरवरी को भी राज्य का मौसम सामान्य ही बना रहेगा और दिन के समय धूप भी निकलेगी. इसके अलावा राज्य में कहीं भी फिलहाल बारिश का अलर्ट नहीं है.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का मौसम पूरी तरह सामान्य रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई. कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा दिखा जो कि दिन आते-आते छंट गया और सुबह-शाम के वक्त ठंड की थोड़ी अहसास हुई. तापमान की बात करें तो राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस फॉरबिसगंज (अररिया) में दर्ज किया गया. वहीं भागलपुर का सबौर 12.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा. अधिकांश जिलों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया.

24 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

24 फरवरी को बिहार के सभी प्रमंडलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार सभी क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में यह 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, लेकिन दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी का अहसास होगा.

यह भी पढ़ें...

यहां देखें जिलेवार तापमान

पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूवी चंपारण, गोपालगंज (उत्तर पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर (उत्तर मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार (उत्तर पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 30-32 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस

बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल (दक्षिण पश्चिम बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद (दक्षिण मध्य बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 16-18 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया (दक्षिण पूर्व बिहार)

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 14-16 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिनों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। 26 फरवरी के बाद कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. पूरे राज्य में अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है, यानी फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है.

आम जनता के लिए सलाह

दिन के समय तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, इसलिए धूप में निकलते समय हल्के कपड़े पहनें और पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें. सुबह-शाम हल्की ठंडक को देखते हुए बुजुर्ग और बच्चे मौसम के अनुसार कपड़े पहनें.

यह खबर भी पढ़ें: क्या पवन सिंह जाएंगे राज्यसभा? मनोज तिवारी के 'सस्पेंस' भरे बयान ने बढ़ाई बिहार की सियासी तपिश

    follow on google news