MLA संदीप यादव ने बोर्ड चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, भिवाड़ी को जिला बनाने की कर रहे थे मांग
Rajasthan: सीएम गहलोत ने शुक्रवार को बजट रिव्यू के दौरान 19 नए जिले बनाने की घोषणा कर दी है. इससे प्रदेश में लगातार नए जिलो की मांग पर विराम लग गया है. वहीं कई विधायकों की नाराजगी भी खुलकर सामने आने लगी है. तिजारा विधानसभा से विधायक संदीप यादव ने भिवाड़ी को जिला घोषित नहीं […]
ADVERTISEMENT

Rajasthan: सीएम गहलोत ने शुक्रवार को बजट रिव्यू के दौरान 19 नए जिले बनाने की घोषणा कर दी है. इससे प्रदेश में लगातार नए जिलो की मांग पर विराम लग गया है. वहीं कई विधायकों की नाराजगी भी खुलकर सामने आने लगी है. तिजारा विधानसभा से विधायक संदीप यादव ने भिवाड़ी को जिला घोषित नहीं करने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. अलवर जिले में से बहरोड़ को कोटपूतली के साथ जोड़ दिया है, वहीं खैरथल नया जिला घोषित किया गया है. विधायक संदीप यादव लगातार भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग करते आ रहे थे. वहीं शुक्रवार को विधायक ने सीएम गहलोत से भी मुलाकात की है.