RJD विधायक अनीता का महतो ने डॉक्टर से पूछा फ्रिज का टेम्परेचर, नहीं मिला जवाब तो अंग्रेजी में लगा दी क्लास, वीडियो वायरल

Nawada PHC Viral Video: नवादा में आरजेडी विधायक अनीता महतो ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान डॉक्टर की बोलती बंद कर दी. फ्रिज का तापमान न बता पाने पर विधायक ने अंग्रेजी में डॉक्टर को पाठ पढ़ाया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Anita Mahto Hospital Viral Video
Anita Mahto Hospital Viral Video
google news

Anita Mahto Hospital Viral Video: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के औचक निरीक्षण के वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं. लेकिन नवादा जिले के वारसलीगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. यहां RJD विधायक अनीता महतो ने अस्पताल की कमियां पकड़ने के साथ ही डॉक्टर से भी सवाल पूछ लिए. इस दाैरान जब डॉक्टर साहब फेल हुए तो विधायक जी ने फर्राटेदार अंग्रेजी में उनकी क्लास लगा दी.