क्या है भपंग वाद्य यंत्र? जिससे लेकर अलवर के गफरुद्दीन मेवाती को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड, जानिए इसका इतिहास
Bhapang vadhya : अलवर के जोगी समुदाय के गफरुद्दीन मेवाती को पद्मश्री से सम्मानित किया गया. भपंग एक पारंपरिक तार वाला वाद्य यंत्र. ये वाद्य यंत्र भगवान शिव के डमरू से प्रेरित है. गफरुद्दीन ने इसे बचपन से सीखा और अब उनके बेटे शाहरुख भी इस कला को आगे बढ़ा रहे हैं. ऐसे में चलिए जानते हैँ कि क्या है भपंग वाद्य यंत्र और कैसे इसे बनाया जाता है.
ADVERTISEMENT

Bhapang kya hai:
Bhapang kya hai: अलवर के रहने वाले भपंग वादक गफरुद्दीन मेवाती जोगी को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. गफरुद्दीन पिछले कई सालों से इस अनोखी कला को देश और दुनिया में फैला रहे हैं. वे अब तक 60 से ज्यादा देशों में अपनी परफॉर्मेंस दे चुके हैं. पद्मश्री की खबर मिलते ही उनके परिवार और अलवर की टाइगर कॉलोनी में खुशी का माहौल है. राजस्थान के लोग इस वाध्य यंत्र से भली-भांति वाकिफ होंगे, लेकिन अब कई लोग यह जानने में उत्सुक हैं कि आखिर भपंग क्या है और इसे कैसे बजाने है? चलिए जानते हैं इस खबर में.