उदयपुर: बेटी ने पिता के दफनाए शव को 21 दिन बाद बाहर निकलवाया, भाई पर लगाया ये संगीन आरोप! जानें
Udaipur news: उदयपुर के परसाद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति के शव को 21 दिन पहले परिवार के सदस्य और गांव वालों द्वारा दफना दिया गया था. लेकिन बेटी की पिता की हत्या होने की बात कही और जांच की मांग की. शिकायत पर पुलिस ने बुधवार शव […]
ADVERTISEMENT

Udaipur news: उदयपुर के परसाद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति के शव को 21 दिन पहले परिवार के सदस्य और गांव वालों द्वारा दफना दिया गया था. लेकिन बेटी की पिता की हत्या होने की बात कही और जांच की मांग की. शिकायत पर पुलिस ने बुधवार शव को निकाला और पोस्टमार्टम करवाया. अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों में चर्चा थी कि 21 दिन पहले परिजनों ने शव को दफना दिया था, फिर अब बाहर क्यों निकाला गया. दरअसल 7 दिसंबर 2022 को नवलराम मीणा (68) निवासी खरबर अपने घर पर था. इस दौरान उसके बेटे रामलाल ने आकर अपने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी.