भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत; इलाके में हड़कंप
राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया की एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई. इस हादसे में 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में शोक का माहौल है.
ADVERTISEMENT

bhiwadi
Bhiwadi Factory Fire: राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में फैक्ट्री के भीतर काम कर रहे 8 कर्मचारियों की जिंदा जलने से मौत हो गई है. दो लोगों को दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है. उनमें से एक की मौत हो चुकी है.