Weather: आज इन इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आएगा. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. 16-17 मई को आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान […]

NewsTak
social share
google news

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आएगा. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. 16-17 मई को आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर जाएं और पेड़ों के नीचे जानें से बचे.

मौसम विभाग की मानें तो जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है. आंधी बारिश के चलते आगामी दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री की कमी देखी जाएगी.

वहीं, अलवर, जयपुर भरतपुर, बीकानेर, दौसा, जैसलमेर, नागौर, चूरू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अधिकांश जगह पर धूल भरी आंधी की आशंका है. वहीं, 15 मई से बारिश का दौर जारी है. जानकारी के मुताबिक बीकानेर,जयपुर, भरतपुर संभाग के साथ जैसलमेर और जोधपुर जिलों के कुछ भागों में मध्यम से तीव्र मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है.

यह भी पढ़ें...

पाली में विजिबिलिटी कम
वहीं, पाली जिले में पिछले हफ्ते से तापमान बढ़ने के चलते लोग परेशान थे. अब मौसम ने राहत दी है. हालांकि हवा चलने से आसमान पर बारीक मिट्टी छा गई, जिसका असर विजिबिलिटी पर हुआ. विजिबिलिटी में काफी गिरावट देखने को मिली है.

यह भी पढ़ें: दोपहर बाद प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    follow on google news