स्मृति मंधाना की मांग पर इन दो महिला क्रिकेटर्स के नाम पर बनेगा स्टेडियम का स्टैंड… जानिए कौन हैं वो?
स्मृति मंधाना की पहल पर आंध्र प्रदेश सरकार ने इतिहास रच दिया है. पहली बार किसी महिला क्रिकेटर के नाम पर क्रिकेट स्टेडियम का स्टैंड रखा जाएगा. इसमें मिताली राज और विकेटकीपर रवि कल्पना को ये खास सम्मान मिलेगा.
ADVERTISEMENT

Smriti Mandhana and Ravi Kalpana
भारत में क्रिकेट को धर्म माना जाता है. यहां एक बार क्रिकेट पिच पर उतर जाने का मतलब ब्रैंड बन जाना होता है. क्रिकेट पुरुष और महिलाएं दोनों खेलते हैं, लेकिन पुरुषों के मुकाबले महिला क्रिकेटरों को कभी उतना मान-सम्मान नहीं मिलता जितना मेल क्रिकेटर्स को मिलता है. बड़े-बड़े क्रिकेटर्स हैं जिनके सम्मान में क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड के नाम रखे गए हैं. लेकिन अब पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड का नाम किसी महिला क्रिकेटर के नाम पर होगा. ऐसे में कौन हैं वो महिला क्रिकेटर, चलिए जानते हैं इस खबर में.
