फैन से की शादी, रिश्तों में आई दरार…आखिर क्यों टूट गए UK07 Rider अनुराग डोभाल? जानें पूरी कहानी
सोशल मीडिया स्टारअनुराग डोभाल का एक इमोशनल वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह रोते हुए अपनी जिंदगी से टूटे नजर आते हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर उनकी तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं.

UK07 Rider Anurag Dobhal accident: अगले जन्म जब आऊ मम्मी तो प्यार दे देना बस. बहुत जरूरत थी प्यार की. कुछ इन्हीं शब्दों के साथ UK07 Rider यानी अनुराग डोभाल ने अपनी जिंदगी की लीला खत्म करना चाही. लेकिन वो कहते हैं न जाको राखे साईंयां मार सके न कोए. अनुराग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें वो कार में बैठकर रोते हुए नजर आ रहे हैं. अनुराग के पास दौलत भी है और शौहरत भी कमी है तो बस प्यार की, जिसके आभाव में उन्होंने वो कदम उठाने की ठानी, जिसे सोचकर ही लोगों की रूंह कांप जाती है. इसके लिए जिम्मेदार ठहराया अपने परिवार को यानी वो पूरी तरह टूट चुके थे. अब अनुराग की इस वीडियो से इतना तो साफ है कि चमक-दमक वाली सोशल मीडिया की दुनिया के पीछे कई बार दर्द छिपा होत है. अब क्यों वायरल है अनुराग की कहानी, क्यों जान देना चाहते थे अनुराग, क्यों पत्नी से हुआ विवाद और क्यों मां को याद कर बिलक-बिलक कर रोए UK07 Rider बताएंगे. चर्चित चेहरा के इस खबर में सब कुछ जानिए विस्तार से...
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 'फाइनल ड्राइव'
अनुराग डोभाल को लोग सोशल मीडिया पर UK07 Rider के नाम से जानते हैं, जो भारत के सबसे चर्चित मोटो-व्लॉगर्स में से एक हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो अपने किसी ट्रैवल व्लॉग या सुपरबाइक के कारण नहीं बल्कि एक दर्दनाक हादसे और अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में हैं. 7 मार्च को हुआ उनका एक्सीडेंट और उससे पहले सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके इमोशनल वीडियो ने लाखों फैंस को चिंता में डाल दिया. उस दिन अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की थी. इस लाइव को उस समय 80 हजार से ज्यादा लोग देख रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कार की स्पीड करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटा थी. लाइव के दौरान उन्होंने इस ड्राइव को अपनी फाइनल ड्राइव बताया. कुछ ही देर बाद उनकी टोयोटा फॉर्च्यूनर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के तुरंत बाद लाइव स्ट्रीम अचानक बंद हो गई. यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.
मौत से जंग और परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम पर उनकी हालत के बारे में अपडेट दिया कि अनुराग फिलहाल आईसीयू में हैं और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं. उन्हें कई चोटें और फ्रैक्चर आए हैं लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. मैनेजर ने लोगों से अपील की कि अफवाहें न फैलाएं और किसी के खिलाफ नफरत न फैलाएं. उन्होंने यह भी बताया कि अनुराग के करीबी दोस्त, उनकी पत्नी रितिका और उनका परिवार अस्पताल में मौजूद हैं. हालांकि खबरें अनुराग और उनकी पत्नी को लेकर ये आ रही थी कि दोनों के बीच दूरी आ गई है और वह अलग रह रहे हैं.
यह भी पढ़ें...
मम्मी-पापा, भाई और बहन को बताया जिम्मेदार
बता दें कि हादसे से कुछ समय पहले अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लंबा वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में अनुराग बहुत इमोशनल नजर आए और उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति के बारे में खुलकर बात की. वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो इसके जिम्मेदार उनके मम्मी-पापा, भाई कलाम और बहन श्रेया होंगे. वीडियो में उन्होंने यह भी बताया कि 5 दिनों से उन्होंने खाना भी नहीं खाया है और इमोशनली टूट चुके हैं.
जानें फैन से पत्नी बनी रितिका संग लव स्टोरी
अनुराग की पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रही है. उनकी पत्नी रितिका चौहान के साथ उनकी लव स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रितिका पहले उनकी फैन थीं उन्होंने दो से तीन साल तक इंस्टाग्राम पर अनुराग को मैसेज किया. शुरुआत में अनुराग ने जवाब नहीं दिया लेकिन बाद में बातचीत शुरू हुई तो कहानी दोस्ती से प्यार तक पहुंची. करीब दो साल तक डेटिंग करने के बाद अनुराग और रितिका ने 2025 में शादी कर ली. हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने लगीं.
व्लॉग में किया था परेशानियों का जिक्र
इसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी में नई शुरुआत करने के लिए देहरादून शिफ्ट होने का फैसला किया. अनुराग ने अपने एक व्लॉग में यह भी दावा किया कि उनके परिवार को उनकी इंटर-कास्ट मैरिज से प्रोब्लम थी, इतनी कि घरवालों ने उनकी पत्नी रितिका को घर में घुसने तक नहीं दिया. अनुराग के मुताबिक परिवार के साथ फाइनेंशियल प्रॉब्लम भी हुई, उन्होंने कई प्रोपर्टी अपनी मां के नाम पर ट्रांसफर की थीं, लेकिन बाद में उन्हें वापस पाने में दिक्कतें आईं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा तो ये भी है कि अनुराग के पिता ने उन्हें घर से बेदखल भी किया हुआ है.
एक साधारण लड़का कैसे बना मोटो-व्लॉगर?
बता दें कि अनुराग डोभाल उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं. एक सामान्य परिवार से आने वाले अनुराग को बचपन से ही बाइक और ट्रैवलिंग का शौक था. शुरुआत में उन्होंने अपनी बाइक राइड्स और ट्रिप्स को रिकॉर्ड करना शुरू किया और बाद में इन्हें यूट्यूब पर अपलोड करने लगे. इसी दौरान उन्होंने अपना चैनल बनाया और धीरे-धीरे लोग उनके वीडियो देखने लगे. उन्होंने लंबी बाइक राइड, एडवेंचर ट्रिप्स और अपनी लाइफस्टाइल से जुड़े व्लॉग्स बनाना जारी रखा. कुछ ही सालों में उनका चैनल तेजी से बढ़ा और वो भारत के सबसे लोकप्रिय मोटो-व्लॉगर्स में शामिल हो गए. आज उनके यूट्यूब चैनल पर 7.8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर भी 7.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
बिग बॉस में आने के बाद मिली पॉपुलैरिटी
साल 2023 में वह टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में भी नजर आए, शो में आने के बाद उनकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई. बिग बॉस के घर में उनकी अलग पर्सनैलिटी और फैन फॉलोइंग की वजह से वो लगातार चर्चा में रहे. हालांकि वो शो में ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए, लेकिन इस शो ने उन्हें देशभर में नई पहचान दिलाई.
जानें कितनी है अनुराग की नेटवर्थ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग की कुल नेटवर्थ करीब 20 से 25 करोड़ रुपये के बीच है. उनकी कमाई के सोर्स यूट्यूब एड्स, ब्रांड स्पॉन्सरशिप, एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया कोलैबोरेशन और पब्लिक अपीयरेंस हैं. उनकी मंथली इनकम करीब 10 से 20 लाख रुपये तक है, हालांकि यह व्यूज और ब्रांड डील्स पर डिपेंड करती है. बाइकिंग के शौकीन अनुराग के बाइक कलेक्शन की कीमत 8 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं, उनके एक यूट्यूब वीडियो के मुताबिक इस गैराज की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जाती है. लेकिन तहा जाता है कि यह जमीन पहले परिवार के लिए घर बनाने के लिए खरीदी गई थी लेकिन बाद में अनुराग ने इसे अपने बाइक और कार कलेक्शन के लिए गैराज में बदल दिया. इसके अलावा उन्होंने देहरादून में करीब 3 करोड़ रुपये की जमीन भी खरीदी, जो कथित तौर पर उनकी मां के नाम पर है. इस वक्त अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट की खबर ने उनके लाखों फैंस को झकझोर दिया है. सोशल मीडिया पर लगातार लोग उनके लिए दुआ कर रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.










