हरिद्वार में है मां मनसा देवी का शक्तिपीठ, यात्रा करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

मान्यता है कि जो भी इस मंदिर में आता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. ऐसे में अगर आप भी मनसा देवी मंदिर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको इस मंदिर से जुड़ी सारी जानकारियां देंगे और साथ ही यहां पहुंचने के तरीके, दर्शन की टाइमिंग व यहां आने का बेहतर समय के बारे में बताएंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार के हर की पौड़ी में स्थित देवी मनसा को समर्पित ये एक हिंदू मंदिर है. बता दें, 51 शक्तिपीठों में एक यह मंदिर हिमालय की सबसे दक्षिणी पर्वत श्रृंखला शिवालिक पहाड़ियों के बिलवा पहाड़ के ऊपर स्थित है. मान्यता है कि जो भी इस मंदिर में आता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. यही कारण है कि अपनी मन्नतें लेकर देश के कोने-कोने से भारी संख्या में श्रद्धालु मनसा देवी मंदिर आते हैं. ऐसे में अगर आप भी मनसा देवी मंदिर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको इस मंदिर से जुड़ी सारी जानकारियां देंगे और साथ ही यहां पहुंचने के तरीके, दर्शन की टाइमिंग व यहां आने का बेहतर समय के बारे में बताएंगे.