Agra Wedding Fight: मंडप में दुल्हन के मेकअप को लेकर मचा बवाल, बारातियों और घरवालों में जमकर चले लाठी-डंडे!

आगरा में शादी समारोह के दौरान दुल्हन के मेकअप को लेकर ऐसा बवाल मचा कि मंडप रणभूमि बन गया. दूल्हा-दुल्हन पक्ष में जमकर लाठी-डंडे चले, सजावट तहस-नहस हो गई और कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामला शांत कराया.

ADVERTISEMENT

Agra Wedding Fight (सांकेतिक तस्वीर)
Agra Wedding Fight (सांकेतिक तस्वीर)
google news

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना खंदौली क्षेत्र स्थित लाल प्यार की धर्मशाला में आयोजित एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया जब दूल्हे और दुल्हन पक्ष के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई. मामला इतना बढ़ा कि देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे. इस घटना के दौरान मंडप में भगदड़ मची गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. इसके बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया, तब जाकर शादी संपन्न हो सकी.