कानपुर: रोहित बनकर 8 साल से भारती के साथ लिव-इन में रह रहा था वाहिद, फिर एक दिन महिला की मिली लाश
Kanpur Crime News: कानपुर के रायपुरवा इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां लिव-इन में रह रही एक महिला की हत्या कर उसका शव बेड के नीचे छिपा दिया गया. जब कमरे से बदबू आने लगी तो तब इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Kanpur Crime News
Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक महिला के साथ लिव-इन में रह रहे एक युवक ने अपनी पार्टनर को मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद आरोपी ने शव को घर में ही छिपा दिया और मौके से फरार हो गया. पड़ोसियों को जब घर से बदबू आने लगी तो तब इस सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ.