UP: निकाह में भोज के दौरान चिकन फ्राई को लेकर हुआ बवाल, मारपीट में 15 लोग घायल, देखें वीडियो

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शादी के भोज के दौरान चिकन फ्राई की सर्विंग को लेकर बवाल मच गया. मामूली विवाद ने हाथापाई का रूप ले लिया, इसमें15 लोग घायल हो गए. स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में निकाह की रस्में पूरी करवाई गईं.

ADVERTISEMENT

Bijnor News
Bijnor News
google news

Bijnor News: बागपत के बड़ौत शहर में चाट के लिए हुई ऐतिहासिक लड़ाई तो आपको याद ही होगी. अक्सर इसके मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. अब ऐसा ही एक अजीबो-गरीब मामला बिजनौर जिले से भी सामने आया है. यहां शादी के भोज में चिकन फ्राई के लिए झगड़ा हो गया. इससे मौके पर शादी का माहौल जंग के मैदान में तब्दील हो गया. बात मामूली सर्विंग विवाद से शुरू हुई और देखते ही देखते ऐसी बिगड़ी कि निकाह की रस्में तक रुकवानी पड़ गईं. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया. फिर जाकर आखिरकार पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन का निकाह करवाया गया.