UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव में क्यों हो सकती है देरी? हाईकोर्ट पहुंचा मामला, अब ऐसे तय होगा सीटों का आरक्षण

UP Panchayat Election Update: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सीटों के आरक्षण को लेकर मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच तक पहुंच गया है, जिससे चुनाव में देरी की संभावना जताई जा रही है. समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के बाद ही ओबीसी आरक्षण तय होगा. जानें पूरी डिटेल.

ADVERTISEMENT

UP Panchayat Election Update
UP Panchayat Election Update
google news

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जहां एक ओर भावी प्रधान और प्रत्याशी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर कानूनी दांव-पेच के कारण चुनाव में देरी की संभावना जताई जा रही है. मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच तक पहुंच गया है, जिससे सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.