बृजभूषण शरण सिंह को 2.5 करोड़ का घोड़ा गिफ्ट करने वाले रविंद्र चौहान कौन? पता चली करोड़पति शख्स की पूरी काहानी

कैसरगंज के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह के 69वें जन्मदिन पर गोंडा की जमीन शक्ति प्रदर्शन की गवाह बनी. हजारों की भीड़, आसमान से फूलों की बारिश और करोड़ों के बेशकीमती गिफ्ट ने इस आयोजन को सुर्खियों में ला दिया. खास आकर्षण रहा अंतरराष्ट्रीय रेस जीत चुका विदेशी घोड़ा.

ADVERTISEMENT

बृजभूषण शरण सिंह को तोहफा में मिला कीमती घोड़ा
बृजभूषण शरण सिंह को तोहफा में मिला कीमती घोड़ा
google news

Brij Bhushan Sharan Singh Birthday: गोंडा की जमीन, हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब और आसमान से बरसते फूल...मौका था कैसरगंज के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह के 69वें जन्मदिन का. मौके पर उमड़ी भीड़ और उनका शक्ति प्रदर्शन तो सुर्खियों में है ही, लेकिन इन सब के बीच एक बेशकीमती तोहफे की भी है जो उन्हें मिला है. दरअसल, जन्मदिन के मौके पर उन्हें हरियाणा के एक रईस व्यक्ति ने 2.5 करोड़ का विदेशी घोड़ा गिफ्ट किया है किया है. यह कोई आम धोड़ा नहीं है. इसके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है. अब ‘अश्व जोहान्सबर्ग’ नाम का ये घोड़ा अब बृजभूषण शरण सिंह के अस्तबल की शान बढ़ाएगा. ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर ये विदेशी घोड़ा किस नस्ल का है? इसकी कीमत कितनी है और इसे बृजभूषण शरण सिंह को गिफ्ट करने वाला वो रईस शख्स कौन है? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.