जयपुर में रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, 100 मीटर तक लोगों को रौंदती चली गई ऑडी..16 लोगों को कुचला, 1 की मौत

Jaipur Audi accident: जयपुर के मानसरोवर इलाके में रेसिंग कर रही तेज रफ्तार ऑडी कार ने फूड स्टॉल्स को टक्कर मार दी. हादसे में 16 लोग घायल हुए और एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Jaipur
Jaipur
Google CTA

Jaipur Accident News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ. मानसरोवर इलाके में तेज रफ्तार में रेस लगा रही एक लग्जरी ऑडी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगी फूड स्टॉलों में जा घुसी. इस हादसे में 16 लोग कार की चपेट में आ गए, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई और चार अन्य की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.