'मैं बस कुछ ही देर में'...दिल्ली ब्लास्ट में UP के अशोक कुमार की मौत, आखिरी कॉल में कही थी ये बात!

Delhi Lal Qilla Car Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में अमरोहा के अशोक कुमार की मौत ने सबको रुला दिया. ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे अशोक ने कुछ देर पहले ही परिवार से बात की थी. मां की तबीयत नाज़ुक होने के कारण अब तक उन्हें बेटे की मौत की खबर नहीं दी गई है.

ADVERTISEMENT

Delhi Blast News
Delhi Blast Red Fort News
Google CTA

Delhi Lal Qila Blast: देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना में 9 लोगों के मारे जाने की खबर है. इन्हीं में एक नाम उत्तर प्रदेश के 34 वर्षीय अशोक कुमार का भी शामिल है. बताया जा रहा है कि अशोक में बस कंडक्टर का काम करते थे. हादसे के समय वो हर दिन की तरह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद घर की तरफ लौट रहे थे. लेकिन धमाके की चपेट में आ गए. अशोक कुमार यूपी के अमरोहा जिले के रहने वाले थे. उनका घर हसनपुर थाना क्षेत्र के मंगरौला गांव में है. पिता की मौत के बाद वो बूढ़ी मां और परिवार के इकलौते सहारा थे. अब उनकी मौत की खबर से परिवार सहित ग्रामीणों की आंखें नम हैं. बताया जा रहा है कि अभी बेटे की मौत की खबर मां को नहीं दी गई है. परिवार वालों के अनुसार मां की तबीयत नाज़ुक है, ऐसे में फिलहाल उनसे ये सच छिपाकर रखा गया है.