कौन है विनय सिंह? जिसने धनंजय सिंह का नाम लेकर लखनऊ में मचाया बवाल, अब पुलिस ने कसा शिकंजा
जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके करीबी विनय सिंह पर लखनऊ में जमीन कब्जाने और धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज. जानें क्या है विनय सिंह का वायरल वीडियो और पूरा विवाद.
ADVERTISEMENT

UP News
उत्तर प्रदेश की सियासत और पूर्वांचल के बाहुबली चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व सांसद धनंजय सिंह एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं. इस बार विवाद की वजह बना है उनके बेहद करीबी और मुंह बोले भाई कहे जाने वाले विनय सिंह का एक वायरल वीडियो. लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में धनंजय सिंह, विनय सिंह और उनके सरकारी गनर समेत 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.