बांसवाड़ा: मौत के मुंह से महिला को खींच लाई जांबाज महिला कांस्टेबल, वायरल वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा

राजस्थान के बांसवाड़ा में खाकी का मानवीय चेहरा सामने आया है. यहां एक मानसिक रूप से बीमार महिला ने उफनती माही नहर में छलांग लगा दी. इस दौरान महिला कांस्टेबल गंगा और कांस्टेबल दीपक ने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी. दोनों महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया. अब दोनों ही पुलिसकर्मियों के बहादुरी की हर तरफ तारीफ हो रही है.

ADVERTISEMENT

Banswara News
Banswara News
google news

Banswara Viral Video Police: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से बहादुरी और इंसानियत की एक ऐसी मिसाल सामने आई है जिसे देख हर कोई दंग है. यहाँ के बारी सियातलाई गांव के पास माही परियोजना की दायीं मुख्य नहर में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने अपनी जान देने की कोशिश की. लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया.