गाजियाबाद लोनी कांड: 'मैं खेत में गिर गया था, फिर भी पुलिस लाठियां बरसाती रही...' वायरल वीडियो वाले युवक ने सुनाई आपबीती

Ghaziabad protest news: गाजियाबाद के लोनी इलाके में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प का वीडियो वायरल हो गया है. मीरपुर हिंदू गांव में हुए इस विवाद में एक युवक ने पुलिस पर लाठीचार्ज और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रशासन का कहना है कि केवल हल्का बल प्रयोग किया गया, जबकि ग्रामीण प्लांट से स्वास्थ्य और खेती पर खतरे की बात कह रहे हैं. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Loni police lathicharge News
Loni police lathicharge News
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित लोनी इलाके के मीरपुर हिंदू गांव में एक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट (कूड़ा घर) के विरोध में चल रहा प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया. पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए इस टकराव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं. अब इस मामले में पीड़ित युवक ने खुद कहानी बताई है. आइए जानते हैं पूरा मामला.